युवाओं के लिए खुशखबरी: बजट में 10 लाख नौकरी का ऐलान, देखें किस विभाग में कितनी होगी भर्तियां..

बिहार सरकार ने बजट में 10 लाख नौकरियों देने की बात दोहराई। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने BPSC से लेकर पुलिस में बंपर भर्तियों के ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि BPSC से 49000, BTSC में 12000 और BSSC में 29000 भर्तियां होंगी। पुलिस में विभिन्न पदों पर 75 हजार नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग में नई भर्तियों की भी बात कही।
बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं पर फोकस रहा। वित्त मंत्री इस बार लाल रंग की जगह काले रंग का सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।
पिछले साल से 24 हजार करोड़ ज्यादा का बजट पेश किया गया है । वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश किया। साल 2022-23 में बजट 2,37,691 करोड़ का था।