JSSC Teacher Vacancy : 1681 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्तियां, भेजा गया प्रस्ताव, इसी महीने जारी हो सकता है विज्ञापन

हजारीबाग। शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग हजारीबाग जेएससीसी के माध्यम से शिक्षकों की बंपर बहाली करेगा। हजारीबाग जिला शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार को 1681 रिक्त पदों पर बहाली के लिए फाइल भेजी है. जिस पर राज्य सरकार ने अंतिम निर्णय लिया है . मार्च के महीने में जेसीसी के माध्यम से विज्ञापन जारी किया जाएगा.

आपको बता दें कि जिले में 1463 स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्त करने की बात कही जा रही है. फिलहाल पहले चरण में 1681 पदों पर शिक्षकों को बहाल किया जाएगा. उसके बाद दूसरे चरण में 1081 रिक्त पदों पर शिक्षक बहाल होंगे. मार्च महीने में पहले चरण का विज्ञापन जेएससीसी विभाग के द्वारा जारी किया जाएगा. पहले चरण की बहाली प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण का कार्य प्रारंभ होगा.

इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग के 1463 स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति मार्च महीने से शुरू कर दी जाएगी. इसमें प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. साथ ही अपग्रेड उच्च विद्यालय मॉडल विद्यालयों और अन्य सरकारी विद्यालयों में जरूरत के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Related Articles

close