WhatsApp ने जारी किया अब तक का सबसे जबरदस्त फीचर, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं …

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने आज अपने प्लेटफार्म के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा की। जहां इनमें से कुछ नई सुविधाएं व्हाट्सएप पर ग्रुप को अधिक कुशल बनाती है, वहीं दूसरे फीचर रोजमर्रा की बातचीत को आसान बनाती है। इसके अलावा मेटा के स्वामित्व वाले मैसेंजर ऐप ने अपने कम्युनिटी फीचर की उपलब्धता की भी घोषणा की है।
व्हाट्सएप ने इस साल मई में अपने प्लेटफार्म के लिए एक अपडेट जारी किया था, जिसमें ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में 512 सदस्यों को जोड़ सकते थे। आज कंपनी ने घोषणा की है कि ग्रुप एडमिन अब एक ग्रुप में अधिकतम 1024 सदस्य जोड़ सकेंगे, जो पिछले लिमिट से दोगुना है।
मैसेंजिंग एप ग्रुप लिमिट बढ़ाने के साथ ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग की लिमिट भी बढ़ा दी है। व्हाट्सएप यूजर अब ग्रुप वीडियो कॉल में 32 सदस्यों को जोड़ सकते हैं। यह एक बड़ा अपडेट है जो व्हाट्सएप ने पहले ग्रुप वीडियो कॉल पर लगाया था।







