विमान मंत्रालय का विंटर शेड्यूल जारी…रांची -पटना के बीच उड़ान में बढ़ोतरी

पटना DGCA ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। पटना से दूसरे शहर के लिए नई फ्लाइट का एलान कर दिया गया है। काफी दिनों से ये चर्चा हो रही थी की पटना शहर से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। इसको लेकर मंजूरी मिल गई है। साथ ही पटना एयरपोर्ट से रांची के लिए दो फ्लाइट की मंजूरी दी गई है।

आपको बता दें की बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची से प्रत्येक दिन काफी संख्या में लोग आना जाना करते हैं। कारण व्यावसायिक और घरेलू दोनों रहते हैं। इस कारण काफी समय से मांग रही थी की घरेलू उड़ान के तहत रांची और पटना की सीधी फ्लाइट में बढ़ोतरी की जाए डीजीसीए की ये मंजूरी मिलने से कम समय में लोग एक जगह से दूसरे जगह आना जाना कर सकेंगे और कामकाज में बढ़ोतरी हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना और दिल्ली के बीच 18 जोड़ी विमान उड़ान भरेगी। वहीं पटना से मुंबई और कोलकाता के लिए छह छह फ्लाइट उड़ान भरेगी। बेंगलुरु के लिए चार, अहमदाबाद के लिए तीन फ्लाइट है। चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, पुणे, रांची के लिए दो-दो फ्लाइट उड़ान भरेगी। लखनऊ, भुवनेश्वर, सूरत वी अमृतसर के लिए एक-एक फ्लाइट उड़ान भरेगी।

Related Articles

close