ट्रेन में मिले करोड़ों के विदेशी सांप, सांपो से भरा बैग लेकर दिल्ली जा रही महिला जमशेदपुर में गिरफ्तार
जमशेदपुर । पहली बार टाटा नगर रेलवे स्टेशन में सांपो की तस्करी का मामला सामने आया है। विदेशी सांपो के साथ एक महिला गिरफ्तार की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों की कीमत वाले विदेशी सांप और अन्य जीव टाटा नगर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। महिला महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि महिला के पास से विदेशी सांप और अन्य जीव बरामद किया गया है। महिला को वन विभाग को सौंपा जाएगा जो आगे की कार्रवाई करेगी।

जमशेदपुर में झारखंड के रास्ते ट्रेन मार्ग से विदेशी सांप और अन्य वन्य जीव की तस्करी खुलासा टाटानगर आरपीएफ ने किया है । आरपीएफ की टीम ने दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छापेमारी कर पुणे की रहने वाली एक महिला को विदेशी सांपों से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ की टीम को सूचना मिली की एक महिला सूट पहनी हुई विदेशी सांपो से भरा बैग झारखंड के रास्ते दिल्ली की ट्रेन से जा रही है। इस सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर 3 पर दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी बैग समेत महिला को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट लेकर पहुंची ।
जांच के दौरान पाया गया कि काफी संख्या में विदेशी सांप और डब्बे में हरे रंग के गिरगिट, जहरीली मकड़ी, और काला कीड़ा पाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे बैग दिया है जिसे दिल्ली पहुंचाना है। महिला नागालैंड से गुवाहाटी पहुंची। वहां से हावड़ा से हिजली और हिजली से दिल्ली जा रही थी।

महिला के पास से बरामद सांपो की पहचान और गिनती के लिए स्नैक कैचर को बुलाया गया है, साथ ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। बैग में अलग अलग नस्ल के विदेशी सांप के अलावा छोटी शीशी में मकड़ी और जहरीला काला कीड़ा को रखा हुआ था। बरामद सांप साउथ अफ्रीका में पाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि बरामद सांप में सेंड बोआ नामक सांप की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ से भी ज्यादा है। बोल पायथन जिसकी कीमत 25 हजार और व्हाइट बोल पायथन की कीमत साइज के अनुसार 40 हजार के लगभग है। वहीं बीटल नामक काला कीड़ा की कीमत 200 रुपया प्रति है। वहीं ग्रीन इग्नूआ छिपकली जैसा दिखने वाले जीव की कीमत 20 से 50 हजार के लगभग है। बरामद सांपों की गिनती में अलग अलग किस्म के कुल 29 बॉल पायथन पाए गए हैं। जिसमें सेंड बोआ 2, यूरोपियन बीटल काला कीड़ा 18, ग्रीन इग्नूआ 12, एक बॉक्स में रखी हुई 300 जहरीली मकड़ी शामिल है।
मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि खड़कपुर कंट्रोल से सूचना मिली थी कि नीलांचल एक्सप्रेस में एक महिला सांपो से भरा बैग लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और जांच के दौरान यह पाया गया कि बैग में 28 किस्म के अलग-अलग साइज के सांप है और जहरीली मकड़ी और छिपकली भी हैं । उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जिस व्यक्ति ने महिला को बैग दिया था वह महिला के संपर्क में है और दिल्ली पहुंचने पर उसे बताया जाता है कि वह किसे देना है। इस मामले में आगे करवाई वन विभाग अधिकारी करेंगे।









