महिला सिपाही की लाश मिली : गश्ती दल में थी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी…… फंदे पर लटकी मिली 21 वर्षीय कांस्टेबल की लाश ..

गया: महिला कांस्टेबल की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। अब ये आत्महत्या है या फिर कोई वारदात, इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। घटना बिहार के गया की बतायी जा रही है। महिला पुलिसकर्मी का नाम अंशु कुमारी है। 21 वर्षीय महिला कांस्टेबल की लाश मिलने से विभाग में हड़कंप है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। महिला पुलिसकर्मी की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली है। जानकारी के मुताबिक मृतका पुलिसकर्मी 112 नंबर इमरजेंसी वैन मोबाइल ड्यूटी पर कार्यरत थी। सोमवार को उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा के पास आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी इसी इलाके में किराए के मकान में रहती थी. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है. महिला कर्मी द्वारा आत्महत्या की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है. फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है

महिला सिपाही अंशु कुमारी की ड्यूटी 112 गश्ती वाहन पर थी। सोमवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर काफी देर तक नहीं आयी तो, पुलिस कर्मी उसके आवास पर पहुंचे। जहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी अंशु ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने खिड़की से झांक कर देखा, अंशु को शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।

Related Articles

close