बिग ब्रेकिंग : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में छापेमारी…एसएसपी के नेतृत्व….

रांची राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में छापेमारी हुई है। रांची के उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में यह छापामारी हुई। फिलहाल छापेमारी में क्या क्या समान बरामद हुए,इसकी विस्तृत जानकारी अभी नही मिल पाई है।छापेमारी में एसडीएम, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, सदर डीएसपी समेत अन्य डीएसपी और थानेदार भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा कारागार में अहले सुबह यह छापेमारी की गई इस छापेमारी में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। सिटी एसपी, सदर एसडीओ के साथ एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारी और 50 से अधिक जवानों ने एक साथ जेल में छापेमारी की। पूरे जेल की तलाशी ली गई परंतु आश्चर्य की बात ये है की जेल से किसी भी तरह के आपत्तिजनक समान नहीं मिले।

अहले सुबह हुई छापेमारी

जेल से रंगदारी मांगे जाने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। यही वजह है की रांची पुलिस ने बिना किसी को बताये अचानक से जेल में छापेमारी की। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात है की सूचना भी पहले से ही जेल कर्मियों को हो गई थी। यही वजह है की पुलिस की रेड में कुछ भी बरामद नहीं हुआ और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

करीब 2 घंटे तक चली छापेमारी

रांची जेल में बंद VIP कैदियों की संदिग्ध गतिविधियों में और झारखंड में अपराधी घटनाओं की खबर के मद्देनजर रांची पुलिस ने बुधवार की सुबह 4:00 बजे कारागार में छापेमारी की। छापेमारी में रांची के एसएसपी, एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कारागार में करीब छापेमारी की टीम 2 घंटे तक रही। इस दौरान जवानों ने जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के वार्ड को भी खंगाला। अपराधियों के आसपास की जगह की भी तलाशी ली गई लेकिन खैनी,सब्जी बनाने वाली चाकू के अलावा पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा।

Related Articles

close