ASI पर FIR दर्ज : रेप और हत्या का मामला हुआ एएसआई के खिलाफ दर्ज… जानिये क्या है पूरा मामला

गुमला। ASI के खिलाफ़ रेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित भदौली पंचायत की पूर्व महिला मुखिया की मौत मामले में ये FIR दर्ज किया गया है। पुलिस गुमला शहर में जगह-जगह लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। गुरुवार को मृतका के पति सहित अन्य परिजन चैनपुर के ASI रंजन कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने गुमला थाना पहुंचे। पति के आरोप पर एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या करने का केस दर्ज किया गया है।

एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल एवं थानेदार विनोद कुमार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इधर पूर्व मुखिया के पति ने एसडीओपी को ही कुछ बातें ऐसी कह दी, जिसके बाद एसडीओपी भड़क गये।
मृतका के पति ने आवेदन में कहा है कि आठ नवंबर की रात सात बजे चैनपुर थाना के एएसआई रवि रंजन फोन कर बिरसा मुंडा के पास उनकी पत्नी को बुलाया। मेरी पत्नी अपनी बहन को बताकर गयी कि रवि रंजन मुझे जशपुर रोड स्थित पार्क के पास बुलाया है और बोला है कि मैं बटालियन गार्ड के साथ आ रहा हूं। तुम पार्क के पास रहो और अपनी बहन को खाना बनाकर रखने बोली।

मृतिका के पति ने कहा कि उसके बाद से मेरी पत्नी का फोन बंद हो गया। जिसके बाद से किसी का कोई संपर्क नहीं होने लगा। नौ नवंबर को जब मैं रांची में अपने पैर का इलाज कराने गया था। वहां मुझे मेरा दोस्त छोटेलाल साहू जो मेरे साथ रांची गया था। उसके फोन में 11.30 बजे व्हाट्सटऐप में फोन आया, जिससे मुझे पता चला कि मेरी पत्नी का सिलम बाइपास की जगह हत्या कर सड़क में छोड़ दिया गया है।

पति के मुताबिक दोपहर दो बजे गुमला सदर अस्पताल पहुंचा, तो देखा कि मेरी पत्नी का छाती का पसली टूटा हुआ था। साथ ही बायां हाथ में धारदार हथियार से कटा हुआ था। हाथ भी टूटा हुआ था। बायें पैर में रड से मारने का निशान एवं दाहिने पांव के पास गंभीर चोट के निशान हैं। मृतिका के पति के मुताबिक जिंस का पैंट खुला हुआ था. जिससे मुझे शक है कि मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है। रवि रंजन से मेरी पत्नी का तीन वर्षों से बातचीत फोन और मेरे घर में आना-जाना था।

Related Articles

close