समग्र शिक्षा अभियान के तहत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व चिकित्सा पर दिया गया जोर

लातेहार बरियातू प्रखंड में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत मध्य विधालय परिसर में समावेशी शिक्षा के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसका उदघाटन बीईईओ रामप्रसाद यादव, बीपीओ बिरेन्द्र भगत, रामवी के एच एम अनिता देवी आंगनबाड़ी सेवीका बबीता कुमारी, विकास कुमार,निखिल कुमार मधुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उदघाटन के पश्चात बीईईओ यादव ने कार्यक्रम में कई विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी। कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा देना हमारी जिम्मेवारी है।

कार्यक्रम में बच्चों में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता की पहचान करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षणिक व चिकित्सीय आवश्यकता व उसका महत्व पर प्रकाश डाला गया। आगे बताया कि उच्च.माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ने की जरूरत व वर्तमान परिपेक्ष में दिव्यांग बच्चों के गृह आधारित शिक्षा के महत्व के बारे मे भी विशेष जानकारी दी गई।

रिसोर्स शिक्षक मनोज कुमार महतो व निखिल कुमार मधुर के द्वारा दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रखंड के विभिन्न स्कुल से आए प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविका सहायक को दिव्यांगता के 21 प्रकारों के लक्षणों के बारे में जानकारी दिया। साथ ही उनके लिए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक जरूरतों के बारे में बताया।

उन्होंने इस बारे में चर्चा करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के समपूर्ण विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। बच्चों के पूर्ण विकास के लिए अभिभावकों की भागीदारी पर बल दिया। बच्चों के लिए संचालित राज्य सरकार के कार्यक्रमों में विद्यालयों में रैंप, सुगम्य शौचालय, एस्कॉर्ट ट्रांसपोर्ट और छात्रवृति योजना के बारे में भी जानकारी दिया।

इसके पश्चात प्रशिक्षक विकास कुमार व प्रकाश कुमार ने विभाग द्वारा जारी ई कल्याण पोर्टल के बारे जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1-12 तक के अध्ययनरत एससी, एसटी व ओबीसी के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति को लेकर पंजिकरण करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। मौके पर शिक्षक गीता कुमारी, विदारथ सिंह, उपेन्द्र कुमार, महेश साव, मुन्ना राम, संजिव कुमार, आंगनबाड़ी सेविका जितनी देवी, पार्वती देवी, बबीता कुमारी सहित कई प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद थे।

Related Articles