JSSC Exam Date: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पांच परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जानिए कब कब होगी .. परीक्षाएं

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पांच प्रतियोगिता परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। ये सभी परीक्षा इस साल 14 दिसंबर 2022 से लेकर अगले साल 12 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार …
- झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के तहत कौशल जांच परीक्षण 14 दिसंबर 2022 से 16 दिसंबर 2022 तक होगा।
- प्लस टू स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा 22 दिसंबर 2022 से अगले साल 3 जनवरी 2023 को विभिन्न तिथियों को आयोजित की जाएगी।
- झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी स्तर संयुक्त प्रतियाेगिता परीक्षा अगले साल 21 जनवरी 2023, 22 जनवरी 2023, 28 जनवरी 2023 तथा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
- झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 5 फरवरी 2023
- झारखंड तकनीकी-विशिष्ट स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा अगले साल 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।









