दुस्साहस तो देखिये !…सरेराह पेट्रोल पंप मालिक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां… खत्म हो गयी गोली तो फिर चाकू से गोदा….

बोकारो। बोकारो में इन दिनों अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा बुलंद हो गये हैं। देर शाम अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मार दी। अपराधियों की गोलियां जब खत्म हो गयी, तो बदमाशों ने चाकू से गोद दिया। ललपनिया के रंजीत पेट्रोल पंप के मालिक रंजीत साहू पर ये हमला सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। वे तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन से अपने घर कोदवाटांड़ आ रहे थे।

घात लगाकर बैठे दो हमलावरों ने डीएवी स्कूल के पास उन पर फायरिंग की। चाकू से भी प्रहार किए। रंजीत की हालत गंभीर है, जिन्हें रांची के वेदांता अस्पताल ले जाया गया है। लोगों ने बताया कि रंजीत डीएवी स्कूल (जूनियर विंग) के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद बाइक सवार दो अपराधियों ने रोका। पहले तो रंजीत को गोली मारी और फिर गोलियां खत्म हो गयी तो बदमाशों ने रंजीत का पीछा कर चाकू से कई प्रहार कर दिए। जाते-जाते चाकू वहीं फेंक दिया।

पंपकर्मियों ने रंजीत को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार रंजीत को तीन गोलियां लगी हैं। शरीर पर चाकू के भी कई घाव हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। जांच में कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे

Related Articles

close