4 की मौत: धनबाद में CISF जवान और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

धनबाद: जिले के बाघमारा डुमरा में शनिवार देर रात सीआईएसफ जवान और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई। घटना में छह को गोली लगी है जिसमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें रांची रेफर कर दिया गया है।

देर रात कोयला चोरों का गिरोह घातक हथियारों से लैस होकर बाघमारा के डुमरा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक 2 के केकेसी मैन साइडिंग में कोयला चोरी करने की नियत से पहुंचा था। जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा चेतावनी दी गई। जवाब में कोयला चोरों ने सीआईएसफ पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। सीआईएसएफ की गोलीबारी में 6 कोयला चोरों को गोली लगी है। जिसमें 4 की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें धनबाद भेजा गया।

सभी को सुबह 4 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

Related Articles

close