68th BPSC Notification: बीपीएससी 68 वीं का नोटिफिकेशन जारी .. इन पदों पर होगी बहाली… जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

पटना । बीपीएससी ने 68 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। फिलहाल इसमें 281 रिक्तियां हैं लेकिन इसके बढ़ने की उम्मीद है। महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 77 पद आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदन 25 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किया जाना है और 20 दिसंबर तक चलेगा। इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। आवेदन की संख्या के आधार पर एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग ( bpsc) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता एवं आयु सीमा

आवेदन करने के लिए स्नातक पास होना चाहिए। हालांकि जिला अग्निशमन अधिकारी के लिए साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएट या फायर इंजीनियरिंग में स्नातक या मैकेनिकल /ऑटोमोबाइल मे इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं योग्य उम्मीदवार की उम्र 01 अगस्त 2022 को 20 वर्ष,21 वर्ष और 22 वर्ष से लेकर अधिकतम 37 वर्ष ( पुरुष) 40 वर्ष (महिला) तक ही होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के लिए 600रुपए आवेदन शुल्क होगा जबकि बिहार राज्य के sc-st महिला और दिवयांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा।

रिक्त पद

वरीय उपसमाहर्ता- 88

पुलिस उपाधीक्षक- 20

राज्य कर सहायक आयुक्त- 21

काराधीक्षक- 3

अवर निर्वाचन पदाधिकारी- 4

बिहार शिक्षासेवा- 12

अधीक्षक मद्या निषेध- 2

अवर निबंधक- 5

नियोजक पदाधिकारी- 2

श्रम अधीक्षक- 2

प्रोबेशन पदाधिकारी- 4

सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा- 12

सहायक निदेशक बाल संरक्षण सेवा- 4

सहायक योजना पदाधिकारी- 52

जिला अंकेक्षण पदाधिकारी- 05

सहायक निबंधक सहयोग समितियां- 9

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी- 65

ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 133

नगर कार्यपालक पदाधिकारी- 110

राजस्व अधिकारी- 36

आपूर्ति निरीक्षक- 4

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- 18

अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी- 139

प्रखंड अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी- 52

Related Articles

close