झारखंड: पत्नी का आ रहा था कॉल वेटिंग, गुस्से ने पति ने पत्नी को मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jharkhand: Wife's Call Kept Showing as 'Waiting'; Enraged Husband Kills Her—Police Arrest Accused

झारखंड के पलामू जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां कॉल वेटिंग को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

________________________________________

पलामू। झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली बात ने एक परिवार को तबाह कर दिया। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी कि उसके मोबाइल पर कॉल वेटिंग आ रही थी। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि गुस्से और संदेह का परिणाम कितना घातक हो सकता है।

 

कॉल वेटिंग से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कुश कुमार सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह के मोबाइल पर कॉल वेटिंग आने को लेकर पहले से ही नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। शनिवार को यह विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।बताया जा रहा है कि बहस के दौरान गुस्से में आकर कुश कुमार सिंह ने घर में रखी ईंट उठाई और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सरिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई।

 

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में सरिता को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close