नर्स की मौत : आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार… सुसाइड नोट में नर्स ने लगाये थे गंभीर आरोप

गुमला। नर्स आत्महत्या मामले में आरोपी अमित टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नर्स उषा लकड़ा ने 22 जून को आत्महत्या की थी। आरोपी को पटना पुलिस ने गुमला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पटना AIIMS की नर्सिंग स्टाफ उषा ने अपने दोस्त से तंग आकर अपनी जान दे दी थी । उषा लकड़ा का दोस्त अमित टोपो उषा को लगातार परेशान करता था। उसे बर्बाद करने की धमकी देता था। घटना के लगभग 150 दिन बाद ये गिरफ्तारी हो पाई है। पटना पुलिस ने अमित को गुमला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर गुमला थाना में ही रखा गया है। पटना पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर अमित को अपने साथ पटना ले कर आ रही है।
उषा के घर वाले पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि पुलिस जान बूझ कर अमित को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है। जब की पुलिस दूसरे राज्य का मामला बता कर सीनियर अधिकारियों से परमिशन लेकर अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
वही उषा की मां ने कहा है कि मुझे भरोसा है अब मेरी बेटी के साथ कानून न्याय करेगी। इधर उषा की बुर्जुग मां को अब न्याय का भरोसा है। पूरा मामला 22 जून की है। उषा ने अपन दोस्त अमित की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं उषा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का कारण अमित टोपों को ठहराते हुए अमित के नाम के साथ अमित की मां का भी नाम लिखा था। ताकि अमित को पहचानने में किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन ना हो।









