मंईयां सम्मान योजना : कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम? विभाग तैयार कर रहा नई लिस्ट, किस्त पाने के लिए निपटा लें ये 1 जरूरी काम!

Maiyan Samman Yojana: Has Your Name Been Dropped? The Department Is Preparing a New List—Complete This One Essential Task Today to Receive Your Installment!

रांची के अलावा सिमडेगा, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, पाकुड़, देवघर और दुमका सहित कई अन्य जिलों में 20वीं किस्त का भुगतान किया जा चुका है। वहीं कुछ जिलों में जनवरी और फरवरी की 18वीं और 19वीं किस्त में देरी हुई थी, जो अब धीरे-धीरे भेजी जा रही है।


जिन जिलों में राशि नहीं पहुंची, उनके लिए अपडेट

जिन जिलों में अभी तक 20वीं किस्त नहीं भेजी गई है, उनके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते में बचे हुए जिलों में भी किस्त का भुगतान हो जाएगा। इसके लिए विभाग ने लाभुकों की लिस्ट तैयार कर ली है और जल्द ही उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।


राशि पाने के लिए जरूरी शर्तें

  • लाभुक महिला का DBT पंजीकरण पूरा होना चाहिए।
  • आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना जरूरी है।
  • पिछले महीनों की सत्यापित किस्तें मिली हों।

यदि आप योजना की किस्त का स्टेटस जानना चाहते हैं तो आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर से जांच कर सकते हैं। वहां आपको पता चलेगा कि आपकी किस्त कब तक भुगतान हुई और अगली किस्त किस तारीख को आएगी।


महत्वपूर्ण नोट

जो लाभुक पात्र हैं और जिनके सत्यापन पूरे हो चुके हैं, उनके खाते में पैसे जरूर भेजे जाएंगे। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। योजना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लाभुकों को राशि समय पर प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close