झारखंड : डिब्रूगढ़ में हेमंत सोरेन की झामुमो बैठक…असम चुनाव की रणनीति पर जोर…जानें 31 सीटों पर जीत के लिए क्या है खास रणनीति?
Hemant Soren's JMM Meeting in Dibrugarh... Focus on Assam Election Strategy... Find Out: What is the Specific Strategy for Winning 31 Seats?

डिब्रूगढ़/रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख हेमंत सोरेन ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में पार्टी की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आदिवासी और वंचित वर्ग पर विशेष ध्यान
बैठक में आगामी चुनाव में आदिवासी, शोषित और वंचित समाज वाले क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया गया। हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता को मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्रवार रणनीति बनाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया और कहा कि झामुमो हमेशा से शोषित और वंचित वर्गों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। यही विचारधारा असम में पार्टी को मजबूती देगी।
वरिष्ठ नेताओं ने दिए सुझाव
बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने सुझाव साझा किए और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ स्तर पर अभियान और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया।
एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव में उतरने का संकल्प लिया। बैठक में मंत्री चमरा लिंडा सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।









