वानखेड़े में आज होगा रन का तूफान… MI vs KKR में किसका चलेगा राज, या पलटेगा आखिरी ओवर में मैच?

मुंबई और कोलकाता की टक्कर में हाई स्कोरिंग ड्रामा तय, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी सबकी नजरें

MI vs KKR: Indian Premier League 2026 के दूसरे मुकाबले में आज Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के Wankhede Stadium में खेला जाएगा, जहां रन बरसने की पूरी उम्मीद है।

शाम 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। पहले ही मुकाबले में जिस तरह रोमांच देखने को मिला, उससे साफ है कि यह मैच भी आखिरी गेंद तक दिल की धड़कनें बढ़ा सकता है।

MI vs KKR: इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

मुंबई की ओर से कप्तान Hardik PandyaRohit SharmaSuryakumar Yadav और Jasprit Bumrah पर सबकी नजरें होंगी।

वहीं कोलकाता की टीम में Ajinkya RahaneCameron GreenTim Seifert और Finn Allen जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलट सकते हैं।

MI vs KKR:पिच रिपोर्ट: गेंदबाजों के लिए मुश्किल दिन

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती है और बड़े स्कोर बनना आम बात है।

ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है।


MI vs KKR: मैच प्रिडिक्शन: कांटे की टक्कर तय

इस मुकाबले में दोनों टीमें काफी संतुलित नजर आ रही हैं। केकेआर की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है। वहीं मुंबई की टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलित नजर आती है।

मुकाबला पूरी तरह 50-50 का माना जा रहा है, लेकिन जो टीम पहले लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के चांस ज्यादा हो सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे

कोलकाता नाइट राइडर्स:
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी / कार्तिक त्यागी

MI vs KKR:आखिर कौन मारेगा बाजी

वानखेड़े की तेज पिच, बड़े-बड़े शॉट्स और स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी—सब कुछ इस मुकाबले को खास बना रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आज मैदान पर कौन सी टीम दबदबा बनाती है… या फिर आखिरी ओवर में कहानी पूरी तरह पलट जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close