झारखंड : रामनवमी जुलूस निकालने से पहले पढ़ लें ये नई एडवाइजरी…जरा सी चूक और हो जाएगी बड़ी कार्रवाई
Jharkhand: Read This New Advisory Before Taking Out a Ram Navami Procession... A Slight Lapse Could Lead to Major Action.

झारखंड : रांची में रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच Ranchi Ram Navami Advisory जारी कर दी गई है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने पूजा समितियों, शोभायात्रा आयोजकों और आम लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। यह एडवाइजरी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जारी की गई है, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो।
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। ऐसे में आयोजकों और श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। Ranchi Ram Navami Advisory के तहत झांकियों और डीजे की ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर यानी करीब 13 फीट तक सीमित रखी गई है, ताकि बिजली के तारों से संपर्क का खतरा न बने।
इसके अलावा, विभाग ने झंडे, बैनर या अन्य ऊंचे ढांचे लगाते समय बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। वाहन की छत पर खड़े होकर ऊंचे झंडे या सामान लेकर चलने से भी बचने को कहा गया है, क्योंकि इससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
शोभायात्रा के दौरान वालंटियर्स को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर लोगों को सतर्क करना उनकी जिम्मेदारी होगी। साथ ही, अधिक ऊंची और बड़ी गाड़ियों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है।
Ranchi में आपात स्थिति के लिए बिजली विभाग ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।









