आज का पंचांग: लक्ष्मी पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, जानें क्या करें और क्या नहीं
Today's Panchang: Auspicious coincidence is being formed on Lakshmi Panchami, know what to do and what not to do

पंचांग : आज 23 मार्च, 2026 सोमवार, के दिन चैत्र महीने की शुक्ल पंचमी तिथि है. माता ललिता त्रिपुर सुंदरी इस तिथि की रक्षक हैं. यह तिथि सभी तरह के शुभ काम के लिए अच्छी मानी जाती है. आज लक्ष्मी पंचमी है. इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.
23 मार्च का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : चैत्र
- पक्ष : शुक्ल पंचमी
- दिन : सोमवार
- तिथि : शुक्ल पंचमी
- योग : विष्कुंभ
- नक्षत्र : कृतिका
- करण : बव
- चंद्र राशि : वृषभ
- सूर्य राशि : मीन
- सूर्योदय : सुबह 06:22 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:34 बजे
- चंद्रोदय : सुबह 08.55 बजे
- चंद्रास्त : रात 11.31 बजे
- राहुकाल : 07:53 से 09:25
- यमगंड : 10:56 से 12:28
इस नक्षत्र में नई शुरुआत से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के साथ, धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:53 से 09:25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.
