झारखंड: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में एक बड़ी घटना हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जो जानकारी आयी है, उसके मुताबिक पूरा मामला जादू टोना के संदेह में घटित किया जाना बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।यह घटना सोमवार देर रात देवदानर पुलिस थाना क्षेत्र के डांग टोला में हुई और पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद किए।

गोड्डा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक रविदास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गोड्डा के डांग टोला में एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ितों की हत्या जादू-टोना करने के संदेह में की गई।’’उन्होंने बताया कि अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि ये लोग जादू-टोना करते हैं।’’उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close