खुशखबरी : कल सुबह इतने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त…जानें आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं? देखें नया अपडेट”

Good news: The 22nd installment of PM Kisan will arrive tomorrow morning at this time... Know whether the money will be credited to your account or not? See the latest update.

PM Kisan Samman Nidhi: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। PM Kisan 22nd Installment कल यानी 13 मार्च को जारी की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री Narendra Modi असम के Guwahati से इस किस्त को जारी करेंगे। बिहार समेत पूरे देश के लाखों किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार बिहार में लगभग 73.34 लाख पात्र किसानों को इस योजना की राशि मिलने वाली है। सरकार द्वारा यह पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। हालांकि कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं करने पर कई किसानों की PM Kisan 22nd Installment रुक सकती है।

सबसे महत्वपूर्ण शर्त ई-केवाईसी (e-KYC) है। सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी किसान ने अभी तक पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर अपनी e-KYC पूरी नहीं की है, तो उसकी किस्त रुक सकती है।

इसके अलावा Land Seeding यानी जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन भी जरूरी है। सरकार अब उन्हीं किसानों को लाभ दे रही है जिनकी जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित हो चुका है। यदि आपके स्टेटस में Land Seeding के सामने “No” दिख रहा है, तो तुरंत स्थानीय पटवारी या कृषि कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

एक और जरूरी शर्त बैंक खाते का आधार से लिंक होना है। DBT के जरिए पैसा भेजने के लिए बैंक खाता आधार से जुड़ा होना और NPCI से मैप होना आवश्यक है। आवेदन फॉर्म में नाम, जेंडर या अन्य जानकारी में गलती होने पर भी किस्त अटक सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close