झारखंड में फिर बदला मौसम: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का बड़ा अलर्ट, जानें किन जिलों में आज बरसेगा पानी?
Weather changes again in Jharkhand: Big alert of cyclonic circulation, know in which districts it will rain today?


झारखंड : में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। Jharkhand Weather Update के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर जैसे इलाकों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बोकारो में सबसे अधिक 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि धनबाद में करीब 10 से 11 मिलीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं जमशेदपुर के मानगो और सरायकेला के आदित्यपुर इलाके में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को नुकसान का सामना करना पड़ा।
ताजा Jharkhand Weather Update के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
पूर्वानुमान के अनुसार रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में अधिकतम 33 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि धनबाद में अधिकतम 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च के बाद राज्य में तापमान फिर से बढ़ सकता है।







