LPG price hike: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत
LPG price hike: Domestic LPG cylinder price hiked by Rs 60, know the new price

LPG price hike: नई दिल्ली, 7 मार्च। आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज यानी 7 मार्च से लागू हो गई हैं।
ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। गैस कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार यह बढ़ोतरी देशभर में लागू की गई है, हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में समय-समय पर बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में अब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों के बजट पर असर पड़ने की आशंका है, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
गौरतलब है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में की जाती है और उसी के आधार पर नई दरें लागू की
जाती हैं।









