झारखंड में ‘लू’ का रेड अलर्ट! अस्पतालों में अब अलग से बनेगी ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश

Jharkhand on red alert for heatwave! Hospitals to now have dedicated heatstroke units, with the health department issuing strict guidelines.

Ranchi : झारखंड में बढ़ती गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए Jharkhand Heat Wave Alert जारी किया गया है। राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

National Health Mission झारखंड के अभियान निदेशक Shashi Prakash Jha ने इस संबंध में सभी जिलों के सिविल सर्जनों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह पहल केंद्र सरकार के क्लाइमेट और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के तहत की जा रही है, ताकि गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक और उससे होने वाली मौतों को रोका जा सके।

निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिला अस्पताल में पांच बेड की हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। इन बेड पर रेक्टल थर्मामीटर, आइस पैक, ठंडा पानी, ओआरएस, आईवी फ्लूइड और जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही अस्पतालों में पंखा, एसी या एयर कूलर जैसी कूलिंग सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर 108 एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए तय स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है। संदिग्ध मरीज मिलने पर तुरंत जांच कर इलाज शुरू करने को कहा गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, मजदूर, रिक्शा चालक, डिलीवरी बॉय और खुले में काम करने वाले लोग लू के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोगों को अस्पतालों की ओपीडी में प्राथमिकता से इलाज दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने Jharkhand Heat Wave Alert के तहत लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और बाहर जाते समय सिर ढककर रखने की सलाह दी है। चक्कर, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close