पंचांग : बुधवार को होली पर बन रहा है ये अशुभ योग, भूलकर भी न करें ये शुभ काम वरना…!
Panchang: This inauspicious yoga is being formed on Holi on Wednesday, do not do this auspicious work even by mistake otherwise...!

पंचांग : आज 04 मार्च, 2026 बुधवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज होली भी है.
4 मार्च का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : चैत्र
- पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
- दिन : बुधवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
- योग : धृति
- नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
- करण : कौलव
- चंद्र राशि : सिंह
- सूर्य राशि : कुंभ
- सूर्योदय : सुबह 06:44 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:22 बजे
- चंद्रोदय : शाम 07.20 बजे
- चंद्रास्त : सुबह 07.03 बजे
- राहुकाल : 12:33 से 14:00
- यमगंड : 08:11 से 09:38
किसी कार्य के लिए शुभ है नक्षत्र
आज चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:33 से 14:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.






