BREAKING: तेहरान में मातम की लहर! सुप्रीम लीडर के बाद पत्नी की भी मौत…संयुक्त हमलों के बाद ईरान में सन्नाटा… परिवार तक पहुंची जंग की आग,

मिडिल ईस्ट में हालात हर घंटे और विस्फोटक होते जा रहे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की कथित मौत के बाद अब उनकी पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह के भी हमलों में घायल होने के बाद निधन की खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि तेहरान और उसके आसपास हुए संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद पूरे ईरान में शोक और गुस्से का माहौल है।
पहले सुप्रीम लीडर, अब परिवार… क्या था असली निशाना?
ईरानी सरकारी मीडिया का दावा है कि Ali Khamenei शुरुआती हमलों में मारे गए। वहीं अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन केवल “स्ट्रेटेजिक मिलिट्री और सिक्योरिटी टारगेट्स” पर केंद्रित था।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हमलों में खामेनेई के परिवार के अन्य सदस्य—बेटी, दामाद और पोती—भी मारे गए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहा है—क्या यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई थी या सत्ता परिवर्तन की बड़ी रणनीति?
🇮🇱 लेबनान में नया मोर्चा, हिज्बुल्लाह पर हमले तेज
इसी बीच Israel Defense Forces ने घोषणा की है कि उसने पूरे लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। हालांकि विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
इजरायल का कहना है कि यह कार्रवाई हिज्बुल्लाह द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है। इससे पूरे क्षेत्र में हिंसा के और फैलने की आशंका बढ़ गई है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ता खतरा
Lebanon की सरकार पहले ही ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन ताजा हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं संभले, तो यह टकराव कई देशों को सीधे युद्ध की आग में झोंक सकता है।
क्या यह जंग अब सीमाओं से बाहर जाएगी?
तेहरान में मातम, लेबनान में धमाके और इजरायल की सैन्य कार्रवाई…
मिडिल ईस्ट की जमीन एक बार फिर बारूद के ढेर पर खड़ी दिखाई दे रही है।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या यह सिर्फ शुरुआत है, या क्षेत्र एक बड़े और लंबे युद्ध की तरफ बढ़ चुका है?
फिलहाल, आसमान में गूंजती मिसाइलों की आवाज और सन्नाटे में डूबे शहर यही संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिन और भी भयावह हो सकते हैं।









