कल आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘ब्लड मून’, जानें आपके शहर में किस समय दिखेगा यह खौफनाक और सुंदर नजारा
The amazing 'Blood Moon' will be visible in the sky tomorrow; find out when this terrifying and beautiful sight will be visible in your city.

नई दिल्ली। 3 मार्च को भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। इस खगोलीय घटना के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस समय चंद्रमा लाल रंग में चमकता नजर आएगा। मंगलवार शाम को पूर्ण चंद्रमा पर धीरे-धीरे गहरी छाया पड़ना शुरू होगी और जब चंद्रमा पूरी तरह छाया में आ जाएगा, तो उसकी चमक लाल हो जाएगी।
खगोलविदों के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में दृश्यता बेहतर रहेगी। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता से भी ग्रहण देखा जा सकता है, हालांकि दृश्यता उतनी स्पष्ट नहीं होगी। इसे देखने के लिए किसी विशेष चश्मे की जरूरत नहीं है और यह स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय सूतक काल की शुरुआत होती है। इस बार यह सुबह 09:39 बजे से शुरू होकर ग्रहण समाप्ति तक चलेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान, पूजा और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जबकि मेष और मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। धार्मिक कथा के अनुसार यह घटना राहु और केतु के सूर्य और चंद्रमा को ग्रसने की मान्यता से जुड़ी है।









