“….वो 10 जगह पर मुंह मारता है, और हमको….” अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर निकाली भड़ास, कहा, क्या किसी का “सड़ा हुआ नाम” जिंदगी भर उनके साथ….
"....He hits on me at 10 places, and I...." Akshara Singh vented her anger on Pawan Singh, saying, does someone's "rotten name" stay with them for the rest of their life....

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Akshara Singh और Pawan Singh के रिश्ते को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गयी है। एक इंटरव्यू में अक्षरा ने अपने अतीत, निजी रिश्तों और सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उनके बयान के बाद इंडस्ट्री में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
पवन सिंह के साथ रिलेशन को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि एक रिश्ता हमेशा दो लोगों के बीच होता है, लेकिन कठघरे में अक्सर केवल उन्हें खड़ा किया गया। उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सामने वाला व्यक्ति बेफिक्र जिंदगी जीता है, जबकि उन्हें हर इंटरव्यू में बार-बार वही पुराना अध्याय खोलने को कहा जाता है। अभिनेत्री ने दो टूक कहा कि वह अब अतीत से बाहर निकल चुकी हैं और किसी भी महिला को अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने का पूरा अधिकार है।
बातचीत के दौरान अक्षरा ने एक महत्वपूर्ण खुलासा भी किया। उन्होंने दावा किया कि अभिनेता Pawan Singh से जुड़े तनाव के बीच उनकी पत्नी Jyoti Singh ने उन्हें फोन किया था। अक्षरा के अनुसार, वह बातचीत बेहद भावुक रही। उन्होंने कहा, “वो बहुत रोई थीं और काफी परेशान थीं।” अक्षरा ने बताया कि उस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और कई बातों पर सोचने को मजबूर किया।
अपने बयान में अक्षरा सिंह ने बिना लाग-लपेट अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, “वो 10 जगह मुंह मारता है और सवाल मुझसे पूछे जाते हैं।” उनका इशारा किस ओर था, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या किसी का “सड़ा हुआ नाम” जिंदगी भर उनके साथ जोड़ा जाता रहेगा।
इस दौरान चर्चा में अभिनेता Khesari Lal Yadav का नाम भी आया। अक्षरा ने आरोप लगाया कि एक इंटरव्यू में अभिनेत्री काजल के संदर्भ में गलत भाषा का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अक्षरा ने यह भी टिप्पणी की कि जिनके घर में परिवार है, वे ऐसी भाषा कैसे बोल सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं।
अक्षरा सिंह के इन बयानों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नई बहस को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग अभिनेत्री के साहस की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक विवाद मान रहे हैं। फिलहाल, इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है ।









