झारखंड-जवान की एक्सीडेंट में मौत: ड्यूटी से घर जा रहे जवान को बाइक ने मार दी टक्कर, डाक्टरों ने किया मृत घोषित

Jharkhand: Soldier killed in accident: Soldier returning home from duty hit by bike, declared dead by doctors

Jharkhand Constable Death : कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जवान का नाम सुनील कुमार है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी से घर जाने के दौरान सिपाही को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना बेरमो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां ये रफ्तार की कहर देखने को मिला। पैदल चल रहे सीआईएसएफ जवान सुनील कुमार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

ये टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल, ढोरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील कुमार की असमय मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है.घर का सहारा छिन गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close