झारखंड के ‘टाइगर’ पर दुखों का पहाड़: कुल्लू की वादियों में बुझ गया चंपई सोरेन के घर का चिराग
Jharkhand's 'Tiger' faces a mountain of sorrow: Champai Soren's family's light has been extinguished in the valleys of Kullu.

Ranchi News: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू मनाली में निधन हो गया है। 21 वर्षीय वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है, जिसके बाद शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, Veer Soren Death की यह दुखद घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू मनाली घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि स्कीइंग करने के बाद वह होटल लौटे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।
दोस्तों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।








