झारखंड : पलामू में ‘कलम’ पर गिरी गाज! चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में कई पत्रकार और मीडिया संचालक नपे, जानें पूरा मामला

The pen has been punished in Palamu! Several journalists and media operators have been arrested for violating the election code of conduct. Learn the full story.

Palamu Nagar Nigam Chunav 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कुछ पत्रकारों और मीडिया संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सदर मेदिनीनगर के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर की गई।

दरअसल, 27 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ स्थानीय मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार से जुड़े वीडियो और सामग्री प्रसारित की गई।

इस मामले की जानकारी पलामू के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रशासन को दी। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मेदिनीनगर शहर थाना को पत्र भेजकर संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

निर्देश के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह का पक्षपातपूर्ण प्रचार या आचार संहिता का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close