Bread Vada: समोसा-कचौड़ी भूल जाएंगे! जब नाश्ते में बनाएंगे ये सुपर टेस्टी ब्रेड वड़ा, नोट करें आसान विधि
Bread Vada: You'll forget samosas and kachoris! When you make this super tasty bread vada for breakfast, take note of the easy recipe.

Bread Vada Recipe उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाना पसंद करते हैं। अगर घर में ब्रेड और उबले आलू मौजूद हों, तो आप मिनटों में स्वादिष्ट स्नैक तैयार कर सकते हैं। यह घर पर साफ-सुथरे तरीके से बनता है, इसलिए बाहर मिलने वाले वड़ा से ज्यादा हेल्दी भी माना जाता है।
इस Bread Vada Recipe को बनाने के लिए सबसे पहले 3 उबले आलू को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण की छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें।
इसके बाद 6 ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें। ब्रेड को हल्का सा पानी में डुबोकर तुरंत निकालें और हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब ब्रेड के बीच में आलू की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद करके गोल वड़ा का आकार दें।
कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। तैयार वड़ा को सावधानी से तेल में डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।









