बड़ी खबर: अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन होगा बैन? सरकार ने बना लिया है ये मेगा प्लान

Big news: Will mobile phones be banned for children under 16? The government has made this mega plan.

Karnataka Mobile Ban को लेकर राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार का मानना है कि छोटे बच्चों में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की लत तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई पर पड़ रहा है।

आंध्र प्रदेश के बाद अब Karnataka भी नाबालिग बच्चों को सोशल मीडिया के प्रभाव से दूर रखने के उपायों पर विचार कर रहा है। सरकार बच्चों को मोबाइल से दूर कर किताबों और खेलकूद की ओर प्रेरित करना चाहती है।सीएम सिद्धारमैया ने दिए संकेत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने संकेत दिए हैं कि राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकती है। यह मुद्दा सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई बैठक में उठाया गया था।

सीएम ने कहा कि नाबालिग बच्चे ड्रग्स और सोशल मीडिया की लत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपीय देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि उसी तर्ज पर कड़े कदम उठाने की जरूरत है।


16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लग सकता है प्रतिबंध

सरकार 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए मोबाइल बैन पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार स्क्रीन टाइम से बच्चों के व्यवहार में बदलाव, तनाव और पढ़ाई में एकाग्रता की कमी देखी जा रही है।

सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी मिलने से बच्चे गुमराह हो सकते हैं और नशीली दवाओं जैसे खतरनाक नेटवर्क के संपर्क में भी आ सकते हैं।

प्रतिबंध को लेकर मंथन जारी

फिलहाल सरकार इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। यह भी तय किया जाएगा कि पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्यों के लिए छूट दी जाए या नहीं। साथ ही आयु सीमा को लेकर भी चर्चा जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close