होली पर ग्रहण का संकट: 25 मिनट के लिए आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानें भारत में ग्रहण शुरू होने और खत्म होने का समय

Eclipse threat on Holi: A spectacular sight will be seen in the sky for 25 minutes. Learn the start and end times of the eclipse in India.

फाल्गुन पूर्णिमा यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक (खण्डग्रास) चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण India समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

भारत में यह ग्रहण “ग्रस्तोदय” रूप में दिखेगा, यानी चंद्रोदय के समय चंद्रमा पहले से ग्रहणग्रस्त रहेगा।


सूतक काल कब से?

भारत में सूतक काल सुबह 6:20 बजे से प्रभावी माना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस बार ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लग रहा है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन 2 मार्च को करना शुभ रहेगा।


ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)

  • उपच्छाया प्रवेश: दोपहर 2:13 बजे

  • ग्रहण प्रारंभ: 3:20 बजे

  • पूर्णता प्रारंभ: 4:34 बजे

  • मध्य: 5:05 बजे

  • पूर्णता समाप्त: 5:33 बजे

  • मोक्ष (समापन): 6:48 बजे

  • उपच्छाया अंत: 7:55 बजे

कुल ग्रहण अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट रहेगी, जबकि पूर्णता करीब 59 मिनट की होगी। हालांकि भारत में चंद्रोदय के बाद ही ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए यहां इसकी दृश्य अवधि सीमित रहेगी।


भारत में कितनी देर दिखेगा ग्रहण?

  • Delhi: चंद्रोदय शाम 6:22 बजे, लगभग 25 मिनट तक दृश्य

  • Jaipur: चंद्रोदय 6:29 बजे, करीब 18 मिनट दृश्य

  • Udaipur: लगभग 8 मिनट तक दिखाई देगा

  • पूर्वोत्तर राज्यों में यह अवधि करीब 59 मिनट तक हो सकती है


2026 में दो चंद्र ग्रहण

साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन भारत में केवल 3 मार्च का ग्रहण ही देखा जा सकेगा। 28 अगस्त को लगने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close