एक घंटे से भी कम में दिल्ली से मेरठ…PM मोदी ने दिखाई रफ्तार…NCR में दौड़ी देश की सबसे तेज ट्रेन…

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ऐतिहासिक उद्घाटन, 160 किमी/घंटा की स्पीड से बदलेगी सफर की तस्वीर

एक घंटे से भी कम में दिल्ली से मेरठ…PM मोदी ने दिखाई रफ्तार…NCR में दौड़ी देश की सबसे तेज ट्रेन…

दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों यात्रियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और भारत की सबसे तेज मेरठ मेट्रो सेवा का भव्य उद्घाटन किया।

82 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के पूरा होते ही अब दिल्ली से मेरठ की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी। ये सेवाएं आज शाम 6 बजे से आम जनता के लिए उपलब्ध होंगी।

 सफर हुआ आसान, रफ्तार हुई दोगुनी

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) तक के शेष हिस्सों का उद्घाटन किया। अब यात्री बिना किसी रुकावट के पूरी दूरी तय कर सकेंगे।

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से बातचीत कर उनका अनुभव जाना।

 मेरठ मेट्रो: देश की सबसे तेज सेवा

मेरठ मेट्रो अब भारत की सबसे तेज मेट्रो सेवा बन गई है। इसकी अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा है और पूरा रूट लगभग 30 मिनट में तय होगा।

सबसे खास बात यह है कि भारत में पहली बार ‘नमो भारत’ ट्रेन और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर संचालित होंगी।

23 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो कॉरिडोर में मेरठ साउथ, बेगमपुल और मोदीपुरम समेत कुल 13 स्टेशन शामिल हैं।

 RRTS की स्पीड से बदलेगा NCR का भविष्य

RRTS ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इससे गाजियाबाद, साहिबाबाद और मोदीनगर जैसे इलाकों की दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहद मजबूत होगी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का दबाव कम करना, प्रदूषण घटाना और लोगों का कीमती समय बचाना है।

अब सवाल ये है…

क्या ये रफ्तार दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान बन पाएगी?
या फिर बढ़ती आबादी के साथ नई चुनौतियां भी सामने आएंगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close