Bihar Breaking: आज शाम 4 बजे CM हाउस में खास मेहमान! क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर होगी इनामों की बौछार?
Bihar Breaking: Special guests at the CM House at 4 pm today! Will cricketer Vaibhav Suryavanshi be showered with awards?

Bihar News Today Live Updates के तहत बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। अंडर-19 विश्वकप में अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके प्रदर्शन से मुख्यमंत्री Nitish Kumar भी प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री आज (रविवार, 22 फरवरी) शाम 4 बजे 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में खेल मंत्री Shreyasi Singh, मंत्री Vijay Kumar Chaudhary और दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर, दानापुर के फुलवारी शरीफ इलाके में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस को संदिग्धों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक चार संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में इसी सप्ताह जांच प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इस मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।









