झारखंड : वासेपुर की गलियों में सरेआम चली गोलियां, पुरानी दुश्मनी या नई रंजिश? जानें कौन था निशाने पर

Bullets were fired openly in the streets of Wasseypur. Old rivalry or new rivalry? Find out who was the target.

Dhanbad News: झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के वासेपुर इलाके में  गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है।

घटना रमजान के पहले जुमे की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तरावीह की नमाज के दौरान इलाके में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक दुकान के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों से कुछ लोगों ने पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी बीच बबली खान और एक युवक के बीच विवाद हो गया, जो हाथापाई में बदल गया। अचानक एक युवक ने पिस्तौल निकालकर बबली पर फायर कर दिया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल को तुरंत असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close