झारखंड : मातम में बदला भाई का तिलक…बोकारो में अनियंत्रित वाहन ने छीनी बहन की जिंदगी, पति की हालत नाजुक

Brother's Tilak ceremony turns into mourning: Sister's life taken by uncontrolled vehicle in Bokaro, husband's condition critical

Bokaro Accident: झारखंड के बोकारो शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उकरीद मोड़ लखड़ी गोला के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दंपति अपने दो छोटे बच्चों के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि दोनों मासूम बच्चे इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए। मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close