Disease Signs On Nails: नाखून दे रहे हैं मौत का इशारा? डायबिटीज से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक के संकेत छिपे हैं इन 9 बदलावों में!

हाथों की ये छोटी-सी चीज खोल सकती है शरीर के बड़े राज, समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

Disease Signs On Nails:
शरीर जब अंदर ही अंदर बीमार होने लगता है तो वह कई तरह के संकेत देने लगता है। अक्सर हम सिरदर्द, कमजोरी या बुखार को तो गंभीरता से लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नाखून भी खामोशी से बड़ी बीमारियों का संकेत दे सकते हैं?

नाखून का रंग बदलना, आकार में फर्क आना, लकीरें या धब्बे दिखना—ये सब मामूली बदलाव नहीं, बल्कि डायबिटीज, थायराइड, लिवर और फेफड़ों की बीमारी जैसे गंभीर रोगों की चेतावनी हो सकते हैं। अगर समय रहते इन संकेतों को नहीं समझा गया तो हालात खतरनाक हो सकते हैं।

आइए जानते हैं नाखूनों पर दिखने वाले 9 ऐसे संकेत, जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए—

Disease Signs On Nails:नाखून का रंग फीका पड़ना

अगर नाखून हल्के या सफेद दिखने लगे हैं तो यह अनीमिया, लो हीमोग्लोबिन, लिवर डिजीज या प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन और कुपोषण में भी ऐसा देखा जाता है।

 गहरे पीले नाखून

लंबे समय तक नाखूनों का पीला रहना सामान्य नहीं है। यह फंगल इंफेक्शन, डायबिटीज, थायराइड डिसऑर्डर, लिवर की बीमारी, क्रोनिक स्मोकिंग और फेफड़ों की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क जरूरी है।

Disease Signs On Nails: नीले या बैंगनी नाखून

अगर नाखून नीले या बैंगनी दिखने लगें तो यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है। यह खराब ब्लड सर्कुलेशन, दिल और फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जुड़ा हो सकता है।

 नाखूनों का फूल जाना (Clubbing)

अगर नाखून ऊपर की ओर उठे और फूले हुए दिखें तो इसे क्लबिंग कहा जाता है। यह दिल की बीमारी, लिवर सिरोसिस और इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज का संकेत हो सकता है।

 पतले और बार-बार टूटने वाले नाखून

अगर नाखून बहुत कमजोर और पतले हो गए हैं तो यह आयरन की कमी, डिहाइड्रेशन, हाइपोथायराइडिज्म या बायोटीन, जिंक और मैग्नीशियम की कमी का लक्षण हो सकता है।

 नाखूनों पर काली लकीरें

नाखूनों पर काली लकीर दिखना बेहद गंभीर संकेत हो सकता है। यह सबंगुअल मेलानोमा जैसी खतरनाक स्थिति का इशारा हो सकता है। ऐसी हालत में तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करवाएं।

सफेद धब्बे

नाखूनों पर बार-बार सफेद धब्बे दिखना जिंक की कमी, कैल्शियम असंतुलन, प्रोटीन की कमी या माइक्रो ट्रॉमा के कारण हो सकता है।

Disease Signs On Nails: चम्मच जैसे नाखून

अगर नाखून का आकार अंदर की तरफ धंसकर चम्मच जैसा हो गया है तो यह क्रोनिक ब्लड लॉस, आयरन की भारी कमी या जेनेटिक कारणों का संकेत हो सकता है।

 बनावट में अचानक बदलाव

नाखूनों की सतह पर गहरी लकीरें, दरारें या असामान्य बनावट दिखना शरीर में किसी गंभीर अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है।

 कब समझें खतरे की घंटी बज चुकी है?

अगर नाखूनों में ये बदलाव लंबे समय तक बने रहें, अचानक तेजी से बढ़ें या इनके साथ कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, थकान या दर्द जैसे लक्षण भी हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

याद रखें, नाखून सिर्फ सुंदरता नहीं, सेहत का आईना भी हैं।
छोटे बदलावों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close