Indian Railways : बिना एग्जाम दिए बनिए रेलवे का हिस्सा! 5345+ बंपर वेकेंसी, सिर्फ 10वीं के नंबरों पर मिलेगी नौकरी; ये रही पूरी जानकारी

Join the Railways without taking any exams! 5,345+ vacancies, just your 10th grade scores will get you a job; here's the full details.

 Indian Railways ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा जो सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया 21 फ़रवरी से शुरू होगी. वहीं आवेदन की आख़िरी तारीख़ 23 मार्च 2026 तक है.

 

 

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना ज़रूरी है.  इसके साथ ही NCVT के मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो.

आयु सीमा 

न्यूनतम : 15 साल

अधिकतम : 24 साल

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस वर्ग को 100 रुपए  आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,महिला  वर्ग को कोई शुल्क नहीं लगेगा.

 

 

ऐसे करें आवेदन :

पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं

अब होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें

रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें

माँगे गये डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें

फिर फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल कर रख लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close