तिलक समारोह से लौटा परिवार मौत से खौफजदा, कार्यक्रम से लौटने के बाद एक-एक कर पांच लोगों की रहस्यमयी मौत, परिजन परेशान, प्रशासन हैरान

A family returning from a Tilak ceremony is terrified of death. Five people mysteriously die one by one after returning from the event, leaving family members distraught and the administration perplexed.

तिलक समारोह से लौटे एक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समारोह से लौटने के एक के बाद एक 5 लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गयी है। घटना के बाद पूरा परिवार जहां सदमें में है, तो वहीं प्रशासन भी सकते में है। पुलिस की तरफ से जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
________________________________________
Crime News : तिलक समारोह से लौटा एक परिवार परेशान है। तिलक से लौटने के बाद रहस्यमयी तरीके से परिवार से जुड़े पांच लोगों की मौत हो गयी। अचानक तबीयत बिगड़ती है और फिर उसकी मौत हो जाती है। मौत की इस घटनाक्रम पर प्रशासन भी हैरान है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे घटनाक्रम पर जांच के आदेश दे दिये हैं। पूरा घटनाक्रम बिहार के रोहतास जिले का है। तिलक समारोह से जुड़े पांच लोगों की मौत ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

सभी मृतकों का संबंध एक तिलक समारोह से बताया जा रहा है। हालांकि, इन मौतों के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है। 14 फरवरी की रात तरारी गांव से बिक्रमगंज के मठिया निवासी पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह आयोजित किया गया था।

समारोह में कई रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे। मृतकों में लल्लू सिंह, जो दूल्हे का भाई था, उसके दो रिश्तेदार तथा दो रसोइया शामिल हैं।परिजनों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तिलक समारोह के एक दिन बाद लल्लू सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर इलाज की व्यवस्था की गई, लेकिन 16 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

इसके बाद घटना ने नया मोड़ लिया जब पूजन सिंह के दो रिश्तेदार, जो नासरीगंज से समारोह में शामिल होने आए थे, उनकी भी तीन दिनों के भीतर मौत हो गई।इसी कड़ी में अकोढीगोला के दो और लोगों की भी मौत की खबर सामने आई, जो तिलक समारोह में भोजन व्यवस्था से जुड़े थे।

इस प्रकार कुल पांच लोगों की मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि परिजन मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।स्थानीय स्तर पर इन मौतों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग जहरीली शराब की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रशासन भी बिना जांच रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मठिया गांव पहुंचे।

उत्पाद सहायक आयुक्त तारिक महमूद ने बताया कि परिजनों से बातचीत में कुत्ता काटने से मौत की बात सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close