झारखंड : खत्म हुआ इंतजार, मिला इंसाफ! आखिर क्या था वो केस जिसमें संजय विश्वकर्मा को मिली सीधे फांसी? जानें कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
The wait is over, justice has been served! What was the case that led to Sanjay Vishwakarma's execution? Learn about the court's important remarks.

गुमला: नाबालिक विकलांग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा गुमला के अपर सत्र न्यायाधीश-4 (पोक्सो) संजीव भाटिया के न्यायालय में हजारीबाग जिला के इचांक थाना स्थित कुटुम सुखरी निवासी संजय विश्वकर्मा (49) को फांसी की सजा सुनायी गयी.
आरोपी नथुनी विश्वकर्मा का पुत्र है. आरोपी ने गुमला के भरनो ब्लॉक की 13 वर्ष की विकलांग नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था. इससे लड़की गर्भवती हो गयी थी. संजय विश्वकर्मा ने उसके माता-पिता को कहा था कि पूजा-पाठ करने से बेटी की विकलांगता ठीक हो जायेगी.
इसके लिए रात में ही पूजा-पाठ करना पड़ेगा. ऐसा बोलकर आरोपी लड़की के साथ में रात भर एक कमरे में रहता था और यौन संबंध बनाता था. यह सिलसिला कई दिनों तक चला था, जिससे 13 वर्षीय लड़की गर्भवती हो गयी थी. इसके बाद लड़की को गर्भपात करना पड़ा था. फिर पीड़िता के पिता ने भरनो थाना में (कांड संख्या 50/22) प्राथमिकी दर्ज करायी थी।









