हजारीबाग-डबल मर्डर से सनसनी: शिक्षक के पिता व मां की दर्दनाक हत्या, दंपत्ति की हत्या के बाद इलाके में सनसनी, पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी
Hazaribagh: Double murder causes sensation: Tragic killing of a teacher's father and mother; sensation in the area after the couple's murder; police investigating from different angles

हजारीबाग। पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी। दंपत्ति की हत्या के बाद इलाके में सनसनी है, वहीं पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। मृतक का नाम वकील राम और झुनिया देवी है। पुलिस को इस मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर वो जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा की ये घटना है।
पुलिस के मुताबिक घर में घुस कर बुजुर्ग दंपत्ति की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक बाबूपारा निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम लगभग 80 वर्ष एवं माता झूनिया देवी 60 वर्ष की निर्मम हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह 6 बजे हुई।
इस हत्या के पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस को शक है कि वारदात में कुछ करीबी लोगों का हाथ भी हो सकता है। बताते चलें वकील राम विकलांग थे. इस निर्मम हत्या से लोगों में भय और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना के उद्भेदन की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक वकील राम और झुनिया देवी के 4 पुत्र और एक पुत्री थी। घटना की सूचना पा कर आए भारी भीड़ जुट गयी, वहीं परिजन भी मौके पर पहुंचे। बड़कागांव पुलिस के अधिकारी व जवान घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।









