झारखंड विधानसभा में 24 फरवरी को धमाका! अबुआ बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाओं की तैयारी, देखें संभावित लिस्ट

A big bang in the Jharkhand Assembly on February 24th! Major announcements for women are being made in the upcoming budget, see the potential list.

झारखंड विधानसभा में 18 फरवरी से प्रस्तावित सत्र के बीच अबुआ बजट 2026 को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के माध्यम से साल 2026-27 का बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि इस बार का अबुआ बजट 2026 राज्य की महिलाओं, खासकर महिला किसानों, के लिए खास होने वाला है।

‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ की तैयारी

सरकार ‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत महिलाओं को बैंकों के माध्यम से एकमुश्त 20,000 रुपये का लोन दिया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस प्रस्ताव पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड और अन्य बैंकों के साथ बैठक हो चुकी है। सभी ने योजना पर सहमति जताई है। संभावना है कि इसे अबुआ बजट 2026 का हिस्सा बनाया जाए।

19 लाख महिला किसानों पर फोकस

झारखंड में लगभग 38 लाख किसान हैं, जिनमें से करीब 19 लाख महिलाएं हैं। सरकार इन महिला किसानों को विकास की मुख्यधारा में लाने की रणनीति पर काम कर रही है। अबुआ बजट 2026 में महिला किसानों को ‘मजदूर’ नहीं, बल्कि ‘उद्यमी’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close