175 मिनट का खून-खराबा… थिएटर के बाद OTT पर भी ‘सालभर’ का राज! कौन है ये 700 करोड़ वाली एक्शन सुनामी?

बॉक्स ऑफिस से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक, इस फिल्म ने नहीं छोड़ा कोई मैदान खाली

नई दिल्ली। आमतौर पर फिल्में थिएटर में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर कुछ हफ्तों तक ट्रेंड करती हैं और फिर नई रिलीज़ के आगे फीकी पड़ जाती हैं। लेकिन एक एक्शन-थ्रिलर ऐसी भी रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ों करोड़ कमाने के बाद OTT पर भी लगभग 366 दिनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा जमाए रखा।

करीब 175 मिनट लंबी इस फिल्म ने थिएटर में ही 600-700 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर तहलका मचा दिया था। लगभग 250-270 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि जब कहानी, एक्शन और इमोशन साथ आ जाएं, तो रिकॉर्ड अपने आप टूटते हैं।

 सत्ता, दोस्ती और खून की कहानी

यह कहानी है काल्पनिक डिस्टोपियन शहर-राज्य खानसार की, जहां आज भी राजशाही का शासन है। दो बचपन के दोस्त—एक निर्वासित राजकुमार और एक मौजूदा उत्तराधिकारी—हालात के चलते सत्ता की जंग में आमने-सामने खड़े हो जाते हैं।

तख्तापलट की साजिश, वफादारी की परीक्षा और क्रूर सत्ता संघर्ष… फिल्म में दोस्ती और दुश्मनी की रेखा इतनी धुंधली हो जाती है कि हर मोड़ पर खून-खराबा और धोखा नजर आता है। 175 मिनट तक चलने वाली यह कहानी दर्शकों को सांस लेने का मौका नहीं देती।

 कौन सी है ये फिल्म?

जिस फिल्म की चर्चा हो रही है, वह है Salaar: Part 1 – Ceasefire

  • निर्देशक: Prashanth Neel

  • निर्माता: Vijay Kiragandur (होम्बले फिल्म्स)

  • लीड स्टार: Prabhas और Prithviraj Sukumaran

  • अन्य कलाकार: Shruti HaasanJagapathi BabuBobby SimhaShriya Reddy आदि।

22 दिसंबर 2023 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 600+ करोड़ रुपये की कमाई की और 2023 की सबसे बड़ी तेलुगु हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

 OTT पर भी ‘सीजफायर’ नहीं हुआ

थिएटर के बाद फिल्म को Jio Hotstar पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया। हैरानी की बात यह रही कि यह फिल्म लगभग एक साल तक प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही।

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई फिल्म थिएटर और डिजिटल—दोनों जगह इतनी लंबी पारी खेले।

 क्यों मची इतनी सनसनी?

  • दमदार एक्शन सीक्वेंस

  • दोस्ती बनाम सत्ता की गहरी कहानी

  • हाई-वोल्टेज बैकग्राउंड स्कोर

  • और क्लाइमैक्स में ऐसा मोड़, जिसने पार्ट 2 के लिए एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी

अब फैंस की नजर इसके अगले पार्ट पर टिकी है। सवाल यही है—क्या अगला भाग भी ऐसा ही तूफान लाएगा? या ‘खानसार’ की जंग और भी खतरनाक होने वाली है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close