वैलेंटाइन डे गर्लफ्रेंड का हाथ छुड़ाकर ब्वायफ्रेंड के हाथों में थमायी हनुमान चालीसा, “जहां दिखेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” के दिखे कई जगह पोस्टर

Valentine's Day: A woman released her girlfriend's hand and handed the Hanuman Chalisa to her boyfriend. Posters reading "Wherever we see Babu and Sona, we will break every corner" were seen in many places.

वैलेंटाइन डे के अवसर पर हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कपल्स को हनुमान चालीसा वितरित की, वहीं पुलिस-प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी जारी की।
________________________________________
Regional News । वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर विरोध का माहौल देखने को मिला। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल में पहुंचे प्रेमी जोड़ों के बीच हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्क में मौजूद कपल्स को हनुमान चालीसा वितरित की। इस दौरान कई जोड़ों को कार्यकर्ताओं द्वारा समझाइश देते हुए धार्मिक पुस्तिकाएं थमाई गईं।

बिहार की राजधानी पटना में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्क में सामान्य दिनों की तरह बड़ी संख्या में युवा और कपल्स पहुंचे थे। इसी बीच संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और वैलेंटाइन डे के विरोध में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं ने कुछ कपल्स को रोककर उन्हें हनुमान चालीसा दी और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का हवाला देते हुए वैलेंटाइन डे न मनाने की अपील की।

हिंदू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार शिव रुद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत की संस्कृति में वैलेंटाइन का कहीं भी जिक्र नहीं है। यदि समाज में अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है।”

संगठन की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिन्होंने चर्चा का विषय बना दिया है। पोस्टरों में वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही गई है। कुछ पोस्टरों में 14 फरवरी को शहीदों को नमन दिवस के रूप में मनाने की अपील भी की गई है। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पटना पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को डराने, धमकाने या परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close