इंदौर के मशहूर पोहे का ‘सीक्रेट’ अब आपके किचन में! जानें वो एक खास मसाला जिससे बनेगा लाजवाब खट्टा-मीठा पोहा
The 'secret' of Indore's famous poha is now in your kitchen! Learn about the special spice that makes this amazing sweet and sour poha.

सुबह के नाश्ते में हल्का, स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाला विकल्प चाहिए तो खट्टा मीठा पोहा एक परफेक्ट ऑप्शन है। घर पर बनाते समय अक्सर पोहा रेस्टोरेंट या स्ट्रीट स्टाइल जैसा स्वादिष्ट नहीं बन पाता। असली मजा तब आता है जब पोहा में खट्टे और मीठे का परफेक्ट बैलेंस हो। कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री:
2 कप मोटा पोहा
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
8-10 करी पत्ता
1 बारीक कटा प्याज
1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 कप उबले मूंगफली दाने
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच चीनी
1-2 बड़े चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
हरा धनिया, 2 बड़े चम्मच अनार के दाने, सेव (गार्निश के लिए)
तैयारी:
सबसे पहले पोहा को हल्के पानी से धोकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें। कड़ाही में तेल गरम करें, राई और जीरा डालें, फिर करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। मूंगफली डालकर 1-2 मिनट चलाएं। अब हल्दी, नमक और चीनी मिलाएं। भीगे हुए पोहा को कड़ाही में डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं। गैस बंद करने से पहले नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं।









