आज का राशिफल : वेलेंटाइन वीक के बीच जानिए कैसा रहेगा आपके राशि का हाल, इन राशि का इनकम सोर्स होगा दुबारा शुरू…

Today Rashifal 11 फरवरी : , आज बुधवार को मेष राशि वालों के रुके काम आगे बढ़ेंगे। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। तुला राशि के लोगों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। कामकाज की रुकावटें भी दूर होंगी।धनु राशि के लेागों को अपना उलझा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मकर राशि के लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष राशि: बहुत बचके पार करें, वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चोट, चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है, लेकिन किसी भी तरीके के कोई रिस्क मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखना। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आपका प्रयास सफल रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे लाभ के साथ उत्साह भी बढ़ेगा
वृषभ राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंदित जीवन रहेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। अत्यंत शुभकारी समय। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।जीवनशैली में सुधार का अच्छा समय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम का दबाव कुछ कम होगा। परिवार के प्रति आपका सहयोग सराहा जाएगा। स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।घर में नजदीकी लोगों के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से जुड़ी योजना सफल हो सकती है।
कर्क राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने पढ़ने का सुअवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान में थोड़ा नोकझोंक की स्थिति दिख रही है। मतलब जो प्रेम में है उनके प्रेमी, प्रेमिका की नोकझोंक और जो संतान वाले हैं, उनको लेकर के, संतान को लेकर के थोड़ा मन परेशानी में आ सकता है।व्यवस्थित दिनचर्या आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगी। आपके प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी। विरोधी कोशिश करेंगे, पर असर सीमित रहेगा। बाकी व्यापार की दृष्टि से अच्छा समय, स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा समय, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर प्राप्त होगा, लेकिन गृह कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है।घर में खुशखबरी से उत्साह बढ़ेगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज राहत या अनुकूल प्रगति मिल सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही बाधा दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और नई जानकारी मिलेगी। भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी।
तुला राशि: धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है लेकिन निवेश करने लायक समय नहीं है और कुटुंबों से उलझे नहीं, अनबन बढ़ सकती है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।रुका हुआ आय स्रोत दोबारा चालू होने के संकेत हैं। ग्रह स्थिति का सही उपयोग करने पर अच्छी प्रगति होगी। धैर्य से काम लेने पर ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी, जीवन में उसकी उपलब्धता दिख रही है। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।पिछली परेशानियां आपकी संतुलित कार्यशैली से काफी हद तक सुलझेंगी। आप अन्य जरूरी कामों पर भी फोकस कर पाएंगे। बड़ों का मार्गदर्शन साथ रहेगा।
धनु राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन अकारण मन चिंतित होगा और थोड़ा सा कुछ भी खो जाने का भय आपको, आपके मन को परेशान करेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।अनुभवी व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। फंसा पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि: आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।कर्म और पुरुषार्थ से उपलब्धि मिलने के योग हैं। सही मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा। संतान के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत मिलेगी।
कुंभ राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।पुरानी परेशानी सुलझाने में मित्र का सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कार्य आगे बढ़ सकता है। रचनात्मक कामों में समय देने से मानसिक सुकून मिलेगा
मीन राशि: भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म, कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा पहले से बेहतर। प्रेम संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। फिर भी आप हेल्थ को ध्यान में रखिएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।वरिष्ठ लोगों से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवा वर्ग जीवन मूल्यों को समझकर व्यावहारिक फैसले लेगा। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।




