BIG BREAKING: चलती सड़क पर आसमान से उतरा मौत का साया! कारों से टकराता गया प्लेन, CCTV-VIDEO देख कांप जाएगा दिल

हाईवे बना रनवे, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी

जॉर्जिया (अमेरिका): सोमवार को अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने कुछ सेकंड के लिए लोगों की सांसें रोक दीं। एक छोटा विमान अचानक आसमान से सीधे व्यस्त सड़क पर आ गिरा और इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया। यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर सड़क पर प्लेन कैसे आ गया।

इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि विमान सड़क पर उतरते ही कारों से टकराता है और चारों ओर अफरा-तफरी मच जाती है।

एयरपोर्ट तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई पावर

पुलिस के मुताबिक, विमान में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पर्याप्त पावर नहीं बची थी। मजबूरी में पायलट को चलती सड़क को ही रनवे बनाना पड़ा। हालांकि लैंडिंग के दौरान हालात बेकाबू हो गए और विमान कई वाहनों से टकरा गया।

हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ

टक्कर इतनी जोरदार कि SUV के अंदर घुस गया फ्यूल टैंक

पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान का दाहिना पंख एक वाहन से टकरा गया, जिससे उसका फ्यूल टैंक ढीला होकर सड़क पर गिर पड़ा
हैरानी की बात यह है कि टैंक सड़क पर खड़ी एक SUV के पिछले हिस्से से टकराकर सीधे वाहन के अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि उस वक्त गाड़ी में कोई नहीं था, वरना नतीजा और भी भयावह हो सकता था।

एहतियातन हादसे के बाद सड़क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और यात्रियों को ट्रैफिक में देरी का सामना करना पड़ा।

इंजन में खराबी बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, यह विमान गेन्सविले के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कैंटन स्थित चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था। उड़ान के कुछ ही देर बाद पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी का अहसास हुआ।

इसके बाद उसने विमान को वापस गेन्सविले की ओर मोड़ने का फैसला किया, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही इंजन की पावर पूरी तरह खत्म हो गई, जिसके चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

जांच में जुटी एजेंसियां

फिलहाल, संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वीडियो में दिख रहे हालात यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि अगर ज़रा-सी भी चूक होती, तो यह हादसा बड़े जानलेवा त्रासदी में बदल सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close